त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी क्षेत्र के गौरझामर के पास खेराना रोड पर आचार्य श्री विधासागर दयोदय जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति गौरझामर द्वारा करुणा दान से अभय दान पशु औषधालय उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री हर्ष यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मंत्री हर्ष यादव जी ने कहा कि यह गऊ सेवा के लिये अच्छा प्रयास है जो पशु औषधालय बनाया गया इसके माध्यम से घायल गऊ माता का इलाज व उनकी व्यवस्थित देख रेख व सेवा की जायेगी। हम सभी को भी ऐसे कार्यो में रूचि लेकर जनभागीदार बनना चाहिये गुरुवर की कृपा से सभी ऐसे कार्य सम्पन्न होते रहेगे जो जनहित मै चल रहे है मंत्री जी द्वारा 11 लाख रुपया की राशि गऊ शाला को गऊ माता के सेड बनाने के लिये दान देने की घोषणा की गई।
