मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

निगम सफाई कर्मचारियों को 2 माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर वाल्मीकि संगठन के संस्थापक अध्यक्ष उमेश जंगाले के नेतृत्व में महिला-पुरुष पदाधिकारियों ने निगमायुक्त भगवानदास भुमरकर से भेंट कर उनसे वेतन देने की मांग की एवं आगे भी कर्मचारियों को प्रति माह समयावधि में निरंतर वेतन मिलने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
उमेश जंगाले ने बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी भुखमरी की कगार पर हैं, कई कर्मचारी कर्ज लेकर अपना घर परिवार चला रहे हैं, जिसके कारण उन पर ब्याज का भी भार पड़ रहा है। यदि वेतन निर्धारित समयावधि में मिल जाए तो कर्मचारियों को परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी। जंगाले ने कहा की निगमायुक्त ने वेतन में देरी होने का कारण राज्य सरकार से नगर निगम को मिलने वाले नियमित फंड में कमी आने और चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि आने में देरी होने के कारण वेतन देने मे विलंब होना बताया है। भेंट के पश्चात निगमायुक्त भुमरकर ने सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला कलेक्टर से चर्चा कर जल्द ही वेतन देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएंगी। इस दौरान मार्गदर्शक सुमेर जंगालीया, संस्थापक उमेश जंगाले, सचिव सहदेव बोयत, उपाध्यक्ष रंजीत निधाने, शेलेंद्र सोनवाल, ताराचंद मेलुन्दे, जसोदा बोयत, गंगा चावरे, नीतू सोनवाल, कमला बाई, कीर्ति तेजकर, मन्दा खरे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
