मंत्री हर्ष यादव द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मंत्री हर्ष यादव द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन | New India Times

देवरी नगर के नगरपालिका पुलिस चौकी परिसर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव द्वारा निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।

मंत्री हर्ष यादव द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन | New India Times

आज रविवार को नगरपालिका पुलिस चौकी परिसर में फ्री मेडिकल कैंप सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया गया जिसमें विदिशा जिले से व सागर देवरी के डाक्टरों द्वारा उपस्थित रहकर सैकड़ों मरीजों का निःशुल्क इलाज व जांच की गई। जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री हर्ष यादव जी की बड़ी डॉक्टर भाभी मीरा यादव रहीं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद अनंत रजक द्वारा किया गया।

मंत्री हर्ष यादव द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन | New India Times

कार्यक्रम की व्यवस्था काग्रेस नेताओं संजय बृजपुरिया, आचल आठया, बाबा राजोरिया द्वारा पूरी टीम के साथ व देवरी थाना से एसआई वीणा विश्वकर्मा, आरक्षक राजीव तोमर, नरसिंह ठाकुर, आरक्षक वीणा द्वारा किया गया। निःशुल्क जांच स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी चिकित्सक उच्च रक्तचाप डायविटीज मधुमेह, गैस अप चन, बवासीर, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द, श्वास रोग, नपुंसकता, महिला संबंधी रोग, थायराईड, पेट से सम्बधी रोग, चर्म रोग, बाल रोग, पुरानी खांसी, धात रोग, पथरी, मोटापा आदि रोगों का इलाज किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article