कैबिनेट मंत्री श्री हर्ष यादव ने 23 लाख 45 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नवीन टड़ा पुलिस चौकी भवन का किया भूमिपूजन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कैबिनेट मंत्री श्री हर्ष यादव ने 23 लाख 45 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नवीन टड़ा पुलिस चौकी भवन का किया भूमिपूजन | New India Times

देवरी विधानसभा के केसली ब्लाक के टड़ा ग्राम में आज शनिवार को मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं आधोसंरचना विकास निगम भोपाल द्वारा 23 लाख 45 हजार रुपये लागत की नवीन पुलिस चौकी भवन टड़ा के निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री हर्ष यादव द्वारा किया गया।

कैबिनेट मंत्री श्री हर्ष यादव ने 23 लाख 45 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नवीन टड़ा पुलिस चौकी भवन का किया भूमिपूजन | New India Times

कार्यक्रम दौरान कैबिनेट मंत्री श्री यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि टड़ा चौकी का नया भवन बन जाने से जिले की सीमा से होने वाले अपराधों पर रोकथाम के लिए पुलिस को मदद मिलेगी। देवरी क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस बल की कमी को शीघ्र पूरी होगी व देवरी विधानसभा में सहजपुर ग्राम व नन्ही देवरी ग्राम में शीघ्र ही नवीन पुलिस चौकी की स्थापना की जायेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में अनिल शर्मा आईजी सागर, डीआईजी दीपक वर्मा, एसपी अमित सांगी, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह, एसडीओपी अजित पटेल व क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं टड़ा सरपंच मुकेश सोनी, संजय जैन, शिवराज सिंह राजपूत, बाबा राजोरिया, उमेश खमरिया, राजेश शुक्ला, मनोज सिरोठिया, संजय बृजपुरिया, रंजन बजाज, अनंत राम, रजक, त्रिवेन्द्र जाट, सचिन नामदेव, मुकेश सेन व बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article