अत्याधुनिक उपकरणों से लैस वरदान हॉस्पिटल का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं की कड़ी में झाबुआ को मिलेगी सौगात | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस वरदान हॉस्पिटल का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं की कड़ी में झाबुआ को मिलेगी सौगात | New India Times

झाबुआ शहर को स्वास्थ सेवाओ के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात शनिवार 22 फरवरी को वरदान हॉस्पिटल के रूप में मिलने जा रही है।

समाजसेवी प्रकाश राका एवं हर्ष भट्ट ने मीडिया को बताया कि रामकृष्ण नगर में 22 फरवरी शनिवार को प्रातः 11:00 रोगों के त्वरित निदान एवं चिकित्सा सेवा क्षेत्र में अत्याधुनिक उपकरणों से लेस एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहज उपलब्धता में वरदान हॉस्पिटल का शुभारंभ मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के मुख्य अतिथि एवं संस्कृतिक एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुश्री विजय लक्ष्मी साधो की अध्यक्षता तथा प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, किसान कल्याण कृषि विकास उद्यानिकी मंत्री सचिन यादव तथा अपेक्स बैंक प्रशासक अशोक सिंह के विशेष अतिथि में होगा।

वरदान चिकित्सालय में 70 बिस्तरों की सुविधा होकर 24 घंटे मेडिकल व केंटिंग एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दो अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, वातानुकूलित आईसीयू आदि उपकरणों के साथ विशेषज्ञ चिकित्स डॉ विक्रांत भूरिया, डॉ शिना भुरिया, डॉ निलय कुमार अहमदाबाद, डॉ श्रीयांश मुंबई के द्वारा सेवाएं दी जाएंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.