अभूतपूर्व हर्ष के साथ पूरे जिले में मनाई गई छत्रपती शिवाजी राजे की जयंती | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

अभूतपूर्व हर्ष के साथ पूरे जिले में मनाई गई छत्रपती शिवाजी राजे की जयंती | New India Times

महाराष्ट्र के सपूत तथा बहुजन प्रतिपालक छत्रपती श्री शिवाजी राजे भोसले की जयंती को समुचे सुबे मे बेहद हर्ष के साथ मनाया गया। जलगांव जिले के सभी तहसीलों समेत गांव कस्बों में जयंती की धुमधाम रही। जलगांव शहर में राष्ट्रवादी कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक पाटिल की अगुवाई में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अभूतपूर्व हर्ष के साथ पूरे जिले में मनाई गई छत्रपती शिवाजी राजे की जयंती | New India Times

जामनेर में निगम तिराहे पर भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस, शिवसेना और सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियों ने शिवाजी राजे की प्रतिमा को माल्यार्पण कर अभिवादन किया। गीताधाम शिवमंदिर से आयोजित विशाल भगवा रैली में करीब 500 से अधिक युवाओं ने मोटर साइकिलों पर सवार होकर शहर को भगवे परचम से रंग दिया। जैन इंटरनेशनल स्कूल ने शिवाजी राजे का सजीव डेकोरेशन साकार कर छात्रों की रैली निकाली। इस भगवा रैली में शामिल सभी शिवभक्तों की सेवा में शहर के मुस्लिम भाइयों ने पेयजल का वितरण किया। देर शाम 7 बजे ढोल पथक ने पैदल शोभायात्रा निकाल कर समा बांध दिया। कस्तुरी नगर के राजमाता जिजाऊ सार्वजनिक लाइब्रेरी में कविता बोरसे, दिलीप पाटिल, विलास राजपुत, संदीप हिवाले, प्रल्हाद बोरसे ने छत्रपती को अभिवादन किया।

अभूतपूर्व हर्ष के साथ पूरे जिले में मनाई गई छत्रपती शिवाजी राजे की जयंती | New India Times

शेंदुर्नी में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता संजय गरुड़ ने जयंती रैली में शिरकत कर शिवाजी राजे को अभिवादन किया। वहीं शेंदुर्नी की जिला परिषद उर्दू पाठशाला के सभी छात्रों ने शिवाजी राजे के बैनर हाथों में लेकर छत्रपती के नाम का जयकारे लगाए। मौके पर युवा नेता स्नेहदीप गरुड़ तथा स्कूल अध्यापक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.