गोल्डन बार्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

गोल्डन बार्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव | New India Times

शनिवार को गोल्डन बार्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन विजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू लोहिया कोआपरेटिव बैंक के डारेक्टर फतेह सिंह दुर्गा इंटर कॉलेज के प्रबंधक तकाबी बाबू भी साथ में मौजूद रहे। इस दौरान पप्पू होहिया ने सभी पत्रकारों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्रबंधक सुधांशू शुक्ला ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत की तो एक अलग ही उत्साह नजर आया। इस बीच कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य रामकृष्ण शर्मा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आर्शीवाद दिया। इस दौरान विजय प्रताप सिंह, तकाबी बाबू, फतेह सिंह, मुकेश तिवारी, गांधी सहाय, गौरव द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.