राष्ट्रीय जाट एकता मंच ने मनाया हिंदू धर्म रक्षक महाराजा सूरजमल जाट का जन्मदिवस | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राष्ट्रीय जाट एकता मंच ने मनाया हिंदू धर्म रक्षक महाराजा सूरजमल जाट का जन्मदिवस | New India Times

आज दिनांक 13 फरवरी को वीर शिरोमणि हिंदू धर्म रक्षक महाराजा सूरजमल के जन्मदिवस पर जिलाध्यक्ष रवि जाट की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जाट एकता मंच के पदाधिकारियों ने अपने जाटों के सरताज महाराजा सूरजमल के जन्मदिवस पर पुष्पमाला पहना कर तहे दिल से उन्हें कोटि-कोटि नमन किया और संपूर्ण भारत के जाट समाज से निवेदन किया कि जिन महापुरुषों ने अपने जाट समाज का नाम पूरे भारत में रोशन किया है हमें उन्हें हमेशा अपने दिल और दिमाग में बसा के रखना चाहिए। उनके आदर्शों पर चलने की सीख लेनी चाहिए और देश और धर्म की रक्षा के लिए दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
इस मौके पर राष्ट्रीय जाट एकता मंच के पदाधिकारियों ने महाराजा सूरजमल जाट को पुष्प अर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया और हमेशा एक साथ रहने का संकल्प लिया
और महाराजा सूरजमल जी अमर रहे, जाट एकता जिंदाबाद के नारे दिए।
इस मौके पर राष्ट्रीय जाट एकता मंच के जिलाध्यक्ष रवि जाट, अमरदीप सिंह सहोता, अजय पाल सिंह, हरेंद्र राव,
मनोज जाट, रविकांत चौधरी, अमनजीत सिंह जाट, नरेंद्र जाट, आशीष जाट, जीतू जाट, आकाश जाट आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article