भोपाल रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक गिरा, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक गिरा, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल | New India Times

भोपाल रेलवे स्टेशन पर आज सुबह 9 बजे उस वक़्त भगदड़ मच गई जब प्लेट फार्म नंबर 2 और 3 को जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में आधे दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हुऐ हैं।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक गिरा, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल | New India Times

उपचार के लिए घायलों को हमीदिया एवं रेलवे के निशातपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में रेलवे की बड़ी लापरवाही समाने आ रही है। कई लोगों का कहना है कि ब्रिज के जर्जर होने की शिकायत कई अधिकारियों से की गई थी लेकिन इसे सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया गया और अब यह हादसा हो गया।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक गिरा, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल | New India Times

जिस प्लेटफार्म पर ब्रिज गिरा है वहां से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। भोपाल रेलवे स्टेशन पर एसडीआरएफ की टीम बुलाया गया है। यहां डीआरएम सहित आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी मौजूद हैं।
वहीं मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने हादसे पर कहा कि घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर सभी रेलवे ब्रिजों की जांच करने की मांग करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article