गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को दिन के करीब 10:30 बजे शहजादपुर शहर के नई सड़क पर स्थित आदर्श प्रिंटिंग प्रेस स्थित घर के अंदर से अलमारी का लॉकर तोड़कर नगदी और जेवरात महंगे सामान पार कर ले गये।आदर्श प्रिंटिंग प्रेस के मालिक अमरनाथ वर्मा, ने पुलिस को शिकायती पत्र में अपने नौकर पर चोरी का शक जाहिर किया पीड़ित ने बताया कि 7 वर्षों से उसी प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था मगर 4 महीने पहले से निकाल दिया गया था।
पुलिस द्वारा प्रिंटिंग प्रेस अंदर बाहर लगे सी.सी.टीवी कैमरों को पुलिस ने खंगालना शुरू किया तो एक शख्स अंदर बाहर होते दिखाई दिया, घर में लगे सी.सी.टीवी कैमरे में चोर की गतिविधियां कैद हुई। मामले को संज्ञान में लेते हुए कप्तान ने टीम गठित कर जिसमें नगर कोतवाल अमित सिंह, और शहजादपुर चौकी इंचार्ज छोटी लाल पटेल, को जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने का निर्देश जारी किया जिसके बाद पुलिस आरोपी की धरपकड़ तेजी कर दी और 6 घंटे के अंदर पुलिस ने अभियुक्त राकेश वर्मा, पुत्र राम मनोहर वर्मा, निवासी पलिया फरीदपुर थाना अकबरपुर अंबेडकर नगर को पकड़कर अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ की जहां पर उसने चोरी का खुलासा किया जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 22,350 रूपये नगद, एक मोबाइल और लाखों के जेवर बरामद किए। पुलिस कप्तान ने इस काम के लिए पुलिस टीम को 5000 रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा करते हुए पुलिस की सराहनीय काम की प्रशंसा भी की।
