मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

निर्मला देवी इंस्टीट्यूट बुरहानपुर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चलाए जा रहे प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में पाठ्यक्रम संबंधी पुस्तकें और यूनिफॉर्म वितरण हेतु एक समारोह का आयोजन पूर्व निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायनेस क्लब बुरहानपुर की रीजनल कोऑर्डिनेटर एवं महिला सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रफअत शहजादा आसिफ खान और प्रसिद्ध शायर हकीम व डॉक्टर वासिफ यार खान ने शिरकत की। स्किल योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को सभी अतिथियों और समारोह अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए उन्हें समुचित मार्गदर्शन दिया और इस ट्रेनिंग की उपयोगिता बताते हुए उनके उज्जवल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिए मंगल कामनाएं दी। अंत में निर्मला देवी इंस्टीट्यूट बुरहानपुर की संचालक सरिता शर्मा और मनीष मालवीय ने सभी का आभार प्रदर्शित करते हुए कार्यक्रम के समाप्त होने की घोषणा की।
