बीजेपी के आगर विधायक श्री मनोहर ऊंटवाल का हुआ निधन | New India Times

रहीम शेरानी, उज्जैन/भोपाल (मप्र), NIT:

बीजेपी के आगर विधायक श्री मनोहर ऊंटवाल का हुआ निधन | New India Times

भारतीय जनता पार्टी मप्र के दिग्गज नेता और विधायक मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार को निधन हो गया, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मनोहर ऊंटवाल उज्जैन के पास आगर विधानसभा सीट से विधायक थे। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इंदौर में काफी समय तक चले इलाज के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

मनोहर ऊंटवाल का निधन बीजेपी के लिए मध्य प्रदेश में बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके निधन के साथ ही बीजेपी विधायकों की संख्या मध्य प्रदेश विधानसभा में 107 हो गई है। मनोहर ऊंटवाल के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से करीबी संबंध थे। मध्यप्रदेश के राजनीति में उनकी गिनती कद्दावर नेता के तौर पर होती थी।

मनोहर ऊंटवाल के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज ही सवेरे श्री मनोहर ऊंटवाल जी ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली, उनके असमय निधन से मध्यप्रदेश की जनता ने अपने प्रिय सेवक को खोया है। उनका पूरा जीवन प्रदेश एवं देशवासियों की सेवा में समर्पित रहा। उनका निधन पूरे मध्यप्रदेश की क्षति है।’

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article