11 हजार रुपये बख़्शीश न देने पर किन्नरों ने नवजात शिशु को छीन कर किन्नरों ने किया डांस, बच्चे की हुई मौत, तीन किन्नर गिरफ्तार | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, झारग्राम (पश्चिम बंगाल), NIT:

11 हजार रुपये बख़्शीश न देने पर किन्नरों ने नवजात शिशु को छीन कर किन्नरों ने किया डांस, बच्चे की हुई मौत, तीन किन्नर गिरफ्तार | New India Times


झारग्राम पश्चिम बंगाल में किन्नरों के उत्पात ने एक नवजात बच्चे की जान ले ली। किन्नर बच्चे के घर बधाई देने पहुंचे थे जहां वह बच्चे के पिता से 11 हजार रुपए की मांग करने लगे तो बच्चे के पिता ने इतने रुपए देने मे असमर्थता जताई तो किन्नर भड़क गए और उन्होंने मां से बच्चा छीन लिया और उसे गोद में लेकर डांस करने लगे इससे बच्चे की तबीयत बिगड़ गई, उसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की खबर आग की तरह मोहल्ले में फैल गई, लोगों ने तीन किन्नरों को भागने से पहले दबोच लिया और तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

दिल की बीमारी थी बच्चे को

बिन्रर थाने के अंतर्गत उत्तर सिल्डा निवासी चंदन खिलाड़ी के यहां जुड़वा बच्चे पैदा हुए थे। इसमें से एक को दिल की बीमारी थी तो उसे हॉस्पिटल में ही भर्ती रखा गया था करीब 20 दिन पहले उसे डिस्चार्ज करा के घर लाया गया था इसी बीच तीन किन्नर उसके घर आ पहुंचे वह बधाई देते हुए ₹11000 की मांग करने लगे जब पिता ने इतने पैसे देने मे असमर्थता जताई तो किन्नर अश्लील गालियां देने लगे उन्होंने नवजात को छिनते हुए अपनी गोद में ले लिया और डांस करने लगे हालांकि बच्चें के परिजनों ने 2000 रुपए देकर नवजात बच्चे को छुड़ाया इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article