धौलपुर डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) और जिला रसद विभाग की संयुक्त कार्यवाही, दो आरोपी अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग करते किये गये गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) और जिला रसद विभाग की संयुक्त कार्यवाही, दो आरोपी अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग करते किये गये गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) और जिला विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में अवैध तौर से चल रहे गैस रिफिलिंग के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए दो अलग-अलग जगह छापेमारी करते हुए दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दोनों दुकान से गैस रीफिलिंग की मशीन, 24 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर व बाकी सामान को कब्जे में लिया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर सुमन कुमार उप निरीक्षक प्रभारी डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम ने जिला रसद विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की कार्यवाही की है।सयुंक्त टीम ने चित्रांश कॉलोनी बाडी रोड पर स्थित सुनील कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद जाति प्रजापति निवासी नगला विधौरा तहसील बाडी जिला धौलपुर और जगदीश टॉकीज के पास स्थित योगेश कुमार पुत्र हुकुम सिंह जाति खटीक निवासी छावनी जिला धौलपुर की दुकानों पर अवैध तरीके से गैस रीफिलिंग की सूचना मिलने पर छापेमारी की। इस दौरान दोनों ही आरोपी अपनी-अपनी दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में और ऑटो में गैस भरते हुए पकड़े गये। छापेमारी के दौरान दोनों दुकानों से 24 सिलेंडर, 4 ऑटो, 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 5 रिफलिंग मशीन, रेगुलेटर पाइप, रिफिलिंग के लिए प्रयोग की जाने वाली पाइप समेत नोजल रीफिलर बरामद किये गये है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि रसद विभाग की तरफ से दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कराये गये है, दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया जा रहा है। जिले में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग करने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article