एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर ने राष्ट्र के कर्णधारों का बढ़ाया हौसला | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर ने राष्ट्र के कर्णधारों का बढ़ाया हौसला | New India Times

ग्राम टिटगांव कलां की सरकारी स्कूल की छात्र और छात्राएं अपने पालकों के साथ स्कूल के शिक्षकों की शिकायत लेकर पहुंचे तो पहले एडिशनल एसपी महेन्द्र तारनेकर ने उनकी शिकायतों को सुनकर उसका निराकरण करने के साथ अपनी अभिरुचि के अनुरूप राष्ट्र के कर्णधारों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें खूब पढ़ने और आगे बढने की ताकीद की। एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर ने राष्ट्र के नौनिहालों को सीख देने के साथ उन्हें बारी बारी से अपनी कुर्सी पर बैैठाकर उनका उत्साहर्वधन किया, जिस से स्कूली छात्र और छात्राएं गद गद हो गए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने अपने अंदर के छुपे अरमानों को उजागर करते हुए किसी ने कहा की वह बडे़ होकर पढ़ लिखकर आईपीएस बनना चाहते हैं तो किसी ने देश की सेवा के लिए सेना में भर्ती होकर बड़ा अफसर बनने की इच्छा जताई। इस सब के बाद एडिशनल एसपी महेन्द्र तारनेकर ने कहा कि वे अपनी अभिरुचि के अनुरुप स्कूली बच्चे जब किसी मामले को लेकर उनके पास पहुंचते हैं तो वह पहले तो उनकी शिकायत सुन उसका निराकरण करते हैं, फिर उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाकर उनका उत्साहर्वधन करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.