एनआरसी और सीएए का विरोध नित नई ऊंचाई छू रहा है, अकबरपुर से प्रयागराज के मंसूर अली पार्क पहुंचा मुस्लिम महिलाओं का बड़ा जुलूस | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

एनआरसी और सीएए का विरोध नित नई ऊंचाई छू रहा है, अकबरपुर से प्रयागराज के मंसूर अली पार्क पहुंचा मुस्लिम महिलाओं का बड़ा जुलूस | New India Times

प्रयागराज के मंसूर अली पार्क में चंद युवतियों द्बारा शुरु किया गया विरोध प्रदर्शन का स्वरुप रोज़ नए तेवर के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रतिदिन मंसूर अली पार्क में महिलाएं जुलूस निकाल कर एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ आवाज़ बुलन्द कर रही हैं। दरियाबाद के सैय्यदवाड़ा, अब्बास कालोनी से जहाँ महिलाओं ने विरोध जुलूस निकाला वहीं अकबरपुर, नेहालपुर से भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने जुलूस निकाल कर सीएए व एनआरसी वापिस लो एनपीआर वापिस लो की तख्तियाँ लेकर विरोध करते हुए मंसूर अली पार्क में चल रहे धरने मे शामिल हुईं।प्रोटेस्ट की शुरुआत करने वाली सायरा प्रदर्शनकारी महिलाओं में एक आईडीयल के रुप में देखी जा रही हैं यही वजह है कि नेहा यादव ने एक नया नारा देते हुए कहा की प्रशासन जिससे हारा है सायरा है वह सायरा है।

एनआरसी और सीएए का विरोध नित नई ऊंचाई छू रहा है, अकबरपुर से प्रयागराज के मंसूर अली पार्क पहुंचा मुस्लिम महिलाओं का बड़ा जुलूस | New India Times

सैयद मो० अस्करी ने बताया की प्रोटेस्ट के आज 9वें दिन कुम्भ मेले में कल्पवास कर रहे मध्यप्रदेश उदासीन अखाड़े के संतोषानंद महाराज, सुधाकराचार्य, श्याम सुन्दर महाराज, ब्रहमाचारी महाराज के साथ अन्य साधू सन्तों ने मंसूर अली पार्क पहुंच कर एनआरसी, एनपीआर और सीएए का विरोध किया वहीं मंगलवार को दिन में एक बजे हवन करने की भी बात कही। संतोषानंद महाराज ने कहा हम आप के साथ हैं आप की इस लड़ाई को हम कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहेंगे। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त रामवृक्ष यादव भी समर्थन देने पहुँचे। धरनारत महिलाओं को समर्थन देने और एनपीआर, एनआरसी और सीएए के विरोध में तमाम वामपंथी संगठनों के लोगों के अलावा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, एआईएमआईएम, आम आदमी पार्टी, जमात-ए-इस्लामी हिंद और दूसरे दलों के प्रतिनिधि भी लगातार प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंच रहे हैं। वहीं तमाम ऐसे नेता हैं जो लगातार नवें दिन भी धरनारत महिलाओं के साथ बने हुए हैं और हर तरह से सहयोग कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी से रिचा सिंह, नेहा यादव, सबीहा मोहानी, खुशनूमा बानो, अब्दुल्ला तेहामी, आदिल हमज़ा, कांग्रेस पार्टी से इरशाद उल्ला, नफीस अन्वर, अरशद अली, एमआईएम से अफसर महमूद, फज़ल फाखरी, आबिद नेयाज़ी आदि लगातार प्रदर्शन स्थल पर डटे हुए हैं।वहीं क्षेत्रिय पार्षद रमीज़ अहसन, अब्दुल समद, फज़ल खान समेत अन्य लोग विरोध प्रदर्रशन की बाग डोर सम्भाले हुए हैं।

धरना स्थल पर ही पढ़ी जा रही पाँच वक़्त की नमाज़

धरना प्रदर्शन के साथ बड़ी संख्या मे एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में जमा महिलाएं वहीं पर मुसल्ला बिछा कर पाँच वक़त की नमाज़ भी अदा कर रही हैं। छोटे छोटे बच्चे भी अपने घरों को छोड़ कर महिलाओं की गोद में तो वहीं पुरे हिजाब में मुस्लिम युवतियाँ भी धरने में शामिल होकर तरह तरह के स्लोगन लिखने और प्रोटेस्ट को और व्यापक बनाने मे लगी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article