मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 वर्षों से सडक निर्माण के इंतजार में हैं लोग;  नगरपालिका और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;​मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 वर्षों से सडक निर्माण के इंतजार में हैं लोग;  नगरपालिका और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप | New India Times एक ओर जहाँ पूरे देश में प्रधान मंत्री सडक योजना के तहत गांव गांव में सड़क निर्माण हो रहा है वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कुछ इलाके आज भी सड़क से वंचित हैं। इसके लिए लोग शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार मान रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्वामी शांति प्रकाश नगर (कमल नगर ) में लगभग 25 वर्षों से रह रहे लोग आज भी सड़क जैसी सहूलत से वंचित हैं। वहाँ के रहवासियों ने पार्षद मूबारिका बेगम को तहरीर देकर मांग की है कि हमारे मोहल्ले में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, मगर कुछ गलियों में अभी तक सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ है।जबकि दो वर्ष पूर्व जब सड़कों का निर्माण हुआ था तब भी हम लोगों ने आवाज़ उठाई थी लेकिन हमें आश्वासन दे कर चुप करा दिया गया था। जब राजधानी की स्तिथि यह है तो अन्य गाँव की हालत क्या होगी??​मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 वर्षों से सडक निर्माण के इंतजार में हैं लोग;  नगरपालिका और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप | New India Times वहां के रहवासियों ने मांग की है कि हमारे घरों के सामने भी निर्माण कार्य शुरु कराया जाये। जब इस सम्बंध में NIT सावांददाता ने पार्षद प्रतिनिध कमरुद्दीन दाऊदी से बात की तो उन्हों ने बताया की कमल नगर की  कुछ महिलाएँ आई थीं लेकिन मेरे पास फिलहाल बजट नहीं है। मैं फाइल बनाकर सांसद महोदय के पास जाकर बजट पास करने की विनती करूँगा। अगर वह कर देते हैं तो ठीक है नहीं तो फ़िर जब मार्च में बजट आयेगा तो सब से पहले उसी कालोनी का काम करवाउनंगा। आगे उन्होंने कहा कि लगभग 20 वर्षों से भाजपा के पार्षद रहे हैं लेकिन उन्हों ने वहाँ पर कोई कार्य नहीं किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.