हीरा गोल्ड की मुख्य आरोपी नव्हेरा शेख को मुंबई से किया गया गिरफ्तार, कोर्ट से मिली पांच दिनों की पुलिस कस्टडी | New India Times

कासिम खलील, ब्यूरो चीफ, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT:

हीरा गोल्ड की मुख्य आरोपी नव्हेरा शेख को मुंबई से किया गया गिरफ्तार, कोर्ट से मिली पांच दिनों की पुलिस कस्टडी | New India Times

देशभर में चर्चित “हीरा गोल्ड” फ्रॉड मामले में बुलढाणा आर्थिक गुनाह सेल ने मुख्य आरोपी नव्हेरा शेख को कल 9 जनवरी को मुंबई से कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया है।
नव्हेरा शेख ने “हीरा गोल्ड” नामक कंपनी के माध्यम से लोगों को व्यापार में अपनी रकम इन्वेस्ट कर मुनाफा देने का झांसा दिया था। इस मामले में देश के कई राज्यों में नव्हेरा शेख के खिलाफ अपराध दर्ज हुए और पिछले करीब 2 साल से नव्हेरा शेख को विभिन्न इलाकों की पुलिस अपनी हिरासत में ले रही है। वर्ष 2018 में बुलढाणा शहर थाने में भी नव्हेरा शेख के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ था जिसकी सुनवाई बुलढाणा की सेशन कोर्ट में जारी थी किंतु नव्हेरा शेख कोर्ट में निरंतर अनुपस्थित रही जिसका संज्ञान लेते हुए बुलढाणा सेशन कोर्ट ने प्रॉडक्शन वारंट जारी करते हुए आरोपी नव्हेरा शेख को गिरफ्तार करने का आदेश दिया तत्पश्चात बुलढाणा आर्थिक गुनाह इकाई की टीम ने 9 जनवरी को मुंबई की भायखला महिला जेल से आरोपी को गिरफ्तार कर आज 10 जनवरी को बुलढाणा सेशन कोर्ट के सामने पेश किया जिसे आगामी 5 दिन तक पीसीआर में रवाना कर दिया गया है। मामले की अधिक जांच आर्थिक गुनाह सेल के उपविभागीय पुलिस अधिकारी डी.बी. तडवी कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.