पति से कहा-सुनी होने पर आक्रोशित पत्नी ने अपनी ही चार वर्षीय मासूम बेटी को उतारा दिया मौत के घाट | New India Times

साबिर खान/अमीन शाह, वाशिम/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

पति से कहा-सुनी होने पर आक्रोशित पत्नी ने अपनी ही चार वर्षीय मासूम बेटी को उतारा दिया मौत के घाट | New India Times

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसने मां की ममता को कलंकित कर दिया है। यहां एक निर्दयी मां ने पति द्वारा महज खाना बना कर वोट डालने के लिए कह देने मात्र से इतनी आक्रोशित हो गई कि उसने अपनी 4 साल की मासूम बेटी को फांसी देकर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि महिला अपनी तीन बेटियों के साथ मतदान करने जा रही थी कि तभी रास्ते में उसका पति मिला और कहा कि खाना बनाकर मतदान करने जाना बस इतनी सी बात से गुस्सा होकर महिला ने यह खतरनाक कदम उठाया। दिल दहलाने वाली इस घटना से पूरे इलाके में गम व गुस्से की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को वाशिम जिला परिषद में मतदान हो रहा था। आरोपी महिला मंगरुलपीर तहसील के गिभा गांव की रहने वाली है। आरोपी महिला अपने 3 बेटियों के साथ मतदान करने जा रही थी कि तभी रास्ते में उसका पति मिल गया, पति ने पत्नी से पूछा कि खाना बनाया है क्या, इस पर महिला को गुस्सा आ गया और 4 साल की बेटी को अपने साथ लेकर चली गई जबकि महिला का पति 2 बेटियों को लेकर घर की ओर निकल गया। रास्ते में ही महिला ने अपनी साड़ी फाड़कर उसका फंदा बनाया और 4 साल की मासूम बच्ची को झाड़ पर फांसी देकर मार डाला। इसके बाद वह खुद भी आत्महत्या करने लगी लेकिन गांव के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मंगरुलपीर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By nit

One thought on “पति से कहा-सुनी होने पर आक्रोशित पत्नी ने अपनी ही चार वर्षीय मासूम बेटी को उतारा दिया मौत के घाट”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.