63 लाख रुपये के विकास कार्यों का मंत्री हर्ष यादव ने किया भूमिपूजन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

63 लाख रुपये के विकास कार्यों का मंत्री हर्ष यादव ने किया भूमिपूजन | New India Times

देवरी क्षेत्र के बिधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने रविवार को देवरी नगर के संजयनगर में मुस्लिम समाज के लिये बनाया गया बिधायक निधि से करीब 10 लाख की राशि से सामुदायिक भवन व केसली ब्लाक के टड़ा पंचायत में करीब 52 लाख 70 हजार की राशि से स्वागत गेट, मुक्तिधाम एवं सीसी रोड की सड़कें आदि के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।

63 लाख रुपये के विकास कार्यों का मंत्री हर्ष यादव ने किया भूमिपूजन | New India Times

इस दौरान मंत्री हर्ष यादव ने कार्यक्रम में सम्बोधन के दौरान कहा कि मैं देवरी क्षेत्र की जनता के लिये सेवक की तरह कार्य कर रहा हूँ, मुझे क्षेत्र की जनता ने विधायक बनाया था फिर पुनः बिधायक बनाकर मंत्री बनवाया, मैं देवरी क्षेत्र की जनता का हमेशा आभारी हूँ। मैं देवरी क्षेत्र की जनता के लिये न विधायक हू न ही मंत्री हू मै सिर्फ सेवक बनकर कार्य कर रहा हूं। मैं आप सब को वचन देता हूं कि देवरी क्षेत्र में भी छिंदवाड़ा विकास माडल जैसी देवरी क्षेत्र के विकास की भी इबारत लिखी जायेगी। मैं क्षेत्र के विकास के लिये संघर्षशील हूं। में सरकार में मंत्री हूं इसके नाते आपके क्षेत्र की हर एक समस्या का निदान करने के किये लिए वचनबद्ध हूं। हमारी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की सरकार है यह सरकार आम गरीब, व्यापारी, मजदूरों, किसानों की सरकार है। जो वचन सरकार बनने के पहले दिये गये थे वो सभी वचन हमारी सरकार पूरे करेगी, हमारी सरकार वचनों को पूरा करने के लिये वचनबद्ध है और सभी वचन शीघ्र पूरे भी होंगे।

By nit