चंबल नदी में आत्महत्या करने पहुंचे दो सगे भाई, पुलिस ने नदी में कूदने से पहले दोनों को बचाया | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

चंबल नदी में आत्महत्या करने पहुंचे दो सगे भाई, पुलिस ने नदी में कूदने से पहले दोनों को बचाया | New India Times

श्योपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव निवासी दो सगे भाइयों को पुलिस ने चंबल नदी के पाली पुल पर कूदने से पहले बचा लिया। दोनों भाई पारिवारिक क्लेश से तंग आकर नदी में आत्महत्या करने पहुंचे थे। पुलिस ने ऐन वक्त पर मौके पर पहुंच कर दोनों की जान बचा ली।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुरा बाद चंबल नदी में कूदने की धमकी देकर घर से दो सगे भाई शुक्रवार दोपहर निकल गए। कुछ देर बाद ही सामरसा पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज यादव को सूचना मिली कि दो लोग चंबल नदी के पाली पुल पर हैं और दोनों नदी में कूदने की बात कह रहे हैं। इस सूचना के बाद चौकी प्रभारी बृजराज यादव मय फोर्स के मौके पर पहुँचे। पुलिसकर्मियों ने पुल से नदी में कूदने के लिए खड़े दोनों भाइयों को पकड़ लिया और दोनों लोगों को सामरसा चौकी ले जाया गया जहां चौकी प्रभारी बृजराज यादव ने परिजनों को मौके पर बुलाकर पारिवारिक विवाद का निपटारा किया। पुलिस के मुताबिक रायपुरा निवासी बाबूलाल व रोशन के परिवारों में आज ही विवाद हुआ था। पुलिस की इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी के अलावा प्रधान आरक्षक ब्रजेश शर्मा, बृजेन्द्र सिंह तोमर व मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बहादुरी का परिचय दिया।
पुलिस की सतर्कता से दोनों लोगों की जान बचने पर एसपी नगेन्द्र सिंह ने इसे साहसिक कार्यवाही बताया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस ने बिना कोई देरी किए मौके पर पहुँचकर दोनों को बचाया। पुलिसकर्मियों को पुरस्कार दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.