रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के नयापुरा मेघनगर के मकतबा नरेू मोहम्मदी मदरसा में सालाना जलसे के प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें स्टेज से मासूम बच्चों ने क़ुरआने करीम की तिलावत और नाते पाक पेश किये।

नसब हुजूर के खानदान का नाम, खाना खाने का तरीका, पानी पीने का तरीका, नहाने का तरीका, कपड़े पहनने का तरीका, हुजूर के बताए हुए तमाम काम आदि इस्लाम की रोशनी में करने व पाकीजा बातों को मासूम बच्चों ने अपनी मासूम जबान से स्टेज से पेश कीया। 
मासूम बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उनके अब्बा अम्मी व खानदान के लोगों ने नगद राशि व उपहार देकर उन्हें नवाजा गया। नूर ए मोहम्मदी मदरसा मेघनगर के सालाना जलसे के प्रोग्राम में 15 लड़के वह 20 लड़कियों ने भाग लिया। 
इस प्रोग्राम में मेहमान मुफ्ती रोहुल आमीन साहब, अब्दुल समद साहब ने शिरकत की। मुफ्ती अशफाक पठान साहब, हाफिज रिजवान साहब ने प्रोग्राम का संचालन किया। इस मौके पर मौलाना ताहिर साहब, हाफिज मोहसिन पटेल साहब, सदर हाजी सलीम शेरानी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यामीन शेख, पत्रकार रहीम शेरानी, जियाउल हक कादरी, जाकिर हुसैन शेख, असलम शेरानी, इरफान शेरानी, निशार शेरानी, सोहेल शेरानी, अशपाक शेरानी, इरफान शेरानी आदि समाज जनों ने शिरकत की। प्रोग्राम समाप्त होने के बाद मुल्क में अमन चैन कायम रहे इसलिए दुआएं खेर भी की गई।
