राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

शासन स्तर पर चलाई जा रही प्रदेश व्यापी अतिक्रमण मुहिम हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई देवरी नगर में शनिवार और रविवार को की गईं। स्थानीय एवं नगर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए पूर्व में किए गए चिन्हित अतिक्रमण सिविल लाइन से लेकर बस स्टैंड, नगर पालिका, गन्नी तिराहा, सहजपुर तिराहा तक शाम 5 बजे तक चली कार्यवाही में अतिक्रमण हटाऐ गऐ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी नगर में विगत 1 सप्ताह पूर्व नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों एवं मकान बना कर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासनिक अमले ने चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के लिए

अतिक्रमणकारियों को आदेशित किया था परंतु उसके बावजूद भी नगर में लोगों द्वारा अतिक्रमण ना हटाए जाने पर जिला प्रशासन कलेक्टर के निर्देशानुसार देवरी नगर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमला सहित नगर पालिका प्रशासन, नजूल विभाग एवं पुलिस प्रशासन के भारी बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया जिसमें माकन के सामने बने दाशे एवं टीन सेट सहित गुमठियों को हटा कर कार्यव्वाही की गई। हम आपको बता दें कि अतिक्रमण मुहिम शुरू होते ही नगर में स्थित अतिक्रमण की चपेट में आ रही दुकानें बंद रहीं। इस कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। वहीं इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने चिन्हित किए हुए अतिक्रमण के निशानों से कहीं-कहीं अतिक्रमण हटाने से परहेज भी किया तो कहीं चिन्हित किए गए अतिक्रमण को पूर्ण रूप से हटाया गया। इसी के दौरान पक्षपात भी देखा गया। अनुविभागीय अधिकारी एस. डिओ.पी. बंगले के सामने सिविल लाइन के पास स्थित शासकीय मोइया नाला पर बने एक मकान मालिक ने अतिक्रमण कर माकन निर्माण किया हुआ है जिस पर प्रसाशन द्वारा उक्त अतिक्रमण को नजर अंदाज करते हुए उसे नहीं हटाया गया। इसी प्रकार कचहरी तिराहा के पास बने एक हार्डवेयर एवं उसके बाजु में एक और माकन के बहार बने 5 फिट के दाशे को भी नहीं मिटाया गया। ऐसे नगर में और भी कई चिन्हित किये गए स्थान प्रसाशन द्वारा नजर अंदाज किया गया जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर में की गईं अतिक्रमण कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर के पटेल, एसडीओपी अजीत पटेल, तहसीलदार कुलदीप पाराशर, नजूल अधिकारी पीएस ठाकुर, थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, पटवारी रशीद खान सहित नगरपालिका देवरी के कर्मचारी एवं विघुत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
