कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ भोपाल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया पुतला दहन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ भोपाल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया पुतला दहन | New India Times

भोपाल के कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद के नेतुर्त्व में रात्रि 12 बजे हज़ारों कार्यकर्ताओं ने भोपाल के शब्बन चौराहे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं युपी पुलिस का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की।
इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस द्वारा उस वक़्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वह पूर्व आईपीएस अधिकारी एस आर दारापुरी से मिलने के लिए गई थी। जिन्हें सीएए-एनआरसी के विरोध के दौरान यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
पहले पुलिस की गाड़ियों ने तेज गति से चलते हुए लगभग उनकी कार को टक्कर मार दी, उनकी कार को रोका गया और उन्हें आगे नहीं जाने दिया। फिर उन्होंने अधिक पुलिस बल बुलाकर प्रियंका जी को डराने-धमकाने की कोशिश की। प्रियंका जी ने कार से उतरकर दारापुरी जी के घर की ओर चलने का फैसला किया। उस वक़्त पुलिस ने उन्हें धक्का देकर रोकने की कोशिश की। यहां तक कि पुलिस अधिकारियों द्वार उनका गला तक दबा दिया गया। पुलिस वालों में केवल दो महिलाएं थीं और अन्य सभी पुरुष थे।
आगे आरिफ मसूद ने कहा प्रियंका जी उनके दमन के सामने न रुकी न झुकी बल्कि लगभग 8 किमी तक पैदल चलते हुए आखिरकार श्री एस. आर. दारापुरी से मिली और उन्हें हौसला दिया। पुलिस का व्यवहार बिल्कुल तानाशाही था। इस घटना के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। शायद प्रियंका जी के आंदोलन से योगी सरकार घबरा गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.