अपने ही चाचा के घर चोरी करने के आरोप में हुआ भतीजा गिरफ्तार | New India Times

अमीन शाह, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT:

अपने ही चाचा के घर चोरी करने के आरोप में हुआ भतीजा गिरफ्तार | New India Times

रविवार के दिन लोणार तहसील के चिंचोली सांगळे गांव में एक किसान के घर से 15 लाख रुपये की चोरी हो गई थी। इस मामले में मिली शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर खोजबिन शुरू की तो चौका देने वाला सच सामने आया, यहां भतीजे द्वारा ही चाचा के घर चोरी करने की बात सामने आई। इस मामले में पुलिस ने चोरी के माल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चिंचोली सांगळे गांव के निवासी भास्कर जाधव 65 के घर दिनदहाड़े किसी चोर ने खिड़की तोडकर घर में घुसकर 9 लाख 10 हजार 500 रूपये कैश और सोने के जेवर ऐसा कुल मिलाकर 15 लाख का माल चुरा लिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने शक की बिना पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था मगर उन लोगों के चोरी न करने की बात सामने आई तभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी डी.बी. तड़वी ने चतुराई दिखाते हुए थानेदार राजेंद्र माली की मदत से इसी गांव के निवासी विशाल सुभाष जाधव को 24 घन्टे के भीतर ही हिरासत में लेकर पुछताछ की तो उसने चोरी करने की बात कबूल की और चोरी का माल भी पुलिस को दे दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article