सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;
सिमी आतंकियों के हाथों पिछले माह शहीद हुए जेल प्रहरी रमाशंकर यादव की बेटी सोनिया को आशीर्वाद देने स्वयं माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिहं चौहान विवाह स्थल लैंडमार्क मैरेज गार्डन पहुंचे। सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग भी उनके साथ थे। विवाह समारोह 9 दिसंबर को सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने वर वधू को आशीर्वाद दी और करीब एक घंटे वहां व्यतीत किया तथा रस्म पूरी कराई। उन्होंने पहले ही शहीद रमाशंकर यादव की बिटिया की शाद में शामिल होने की घोषणा की थी।
