एक्सयूवी कार से अमानगंज पुलिस ने किया 25 पेटी अवैध शराब बरामद | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:एक्सयूवी कार से अमानगंज पुलिस ने किया 25 पेटी अवैध शराब बरामद | New India Timesमध्यप्रदेश के पन्ना जिले में अवैध शराब तस्करी का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रही है, भले ही पुलिस लाख प्रयास करती है फिर भी अवैध शराब माफिया शराब तस्करी से बाज़ नहीं आ रहे हैं। अमानगंज पुलिस ने दमोह की ओर से आ रही एक XUV कार नंबर MP 20 CD 3638 को रोक कर तलाशी ली जिसमें 25 पेटी गोवा व्हिस्की शराब बरामद हुई।मिली जानकारी के अनुसार कार दमोह से अमानगंज की ओर आ रही थी जिसको अमानगंज पुलिस ने बिल्हा मोड़ के पास पहुंचकर गाड़ी को रोक कर जांच की। जांच के दौरान गाड़ी में अवैध रूप से 25 पेटी शराब रखी हुई मिली जिसे पुलिस ने गाड़ी सहित जप्त कर लिया।

एक्सयूवी कार से अमानगंज पुलिस ने किया 25 पेटी अवैध शराब बरामद | New India Times

आमानगंज थाना प्रभारी ने बताया कि हमें जानकारी प्राप्त हुई की एक 4 पहिया गाड़ी जिसमें अबैध शराब रखी हुई है जो दमोह की ओर से अमानगंज की ओर आ रही है। हमने बिल्हा पहुंच कर चेक पोस्ट लगा दी, आरोपी ने पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़ कर भाग गया और गाड़ी चेक करने पर उसमें 25 पेटी शराब मिली जिसकी कीमत लगभग एक लाख पचास हजार रुपये हैं जिसे गाड़ी सहित जप्त कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article