राज्यमंत्री अनुपमा जयसवाल ने बाइक से किया नगर भ्रमण | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; राज्यमंत्री अनुपमा जयसवाल ने बाइक से किया नगर भ्रमण | New India Times​राज्य मंत्री अनुपमा जयसवाल ने बाइक से बहराइच शहर का भ्रमण कर जाम की समस्याओं का जायज़ा लिया। नगर भ्रमण के दौरान श्रीमती जयसवाल ने दुकानदारों से अपील की कि नगर क्षेत्र को जाम की समस्या से छुटकारा दिलाये जाने में सहयोग करें।​ इस दौरान उन्होंने आम लोगों व व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। नगर भ्रमण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.