लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) ने दबिश देकर 61 गौवंश को दिलाया जीवनदान, दो गौवंश तस्कर फरार, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) ने दबिश देकर 61 गौवंश को दिलाया जीवनदान, दो गौवंश तस्कर फरार, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज | New India Times

लोकल क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत पाटिल व उनकी टीम को रविवार को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उनकी टीम ने मोहाडी थाना क्षेत्र के एक खेत में दबिश देकर 61 गौवंशों को जीवनदान दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो
पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दबिश के दौरान रात के अंधरे का फायदा उठाकर दोनों पशु तस्कर फरार होने में सफल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे को ख़ुफ़िया सूचना मिली कि मोहाडी थाना क्षेत्र स्थित अनवर नाला समीप एक खेत में वध करने के इरादे से क्रूरता पूर्वक 61 गोवंशीय मवेशियों को बांधकर रखा गया है। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत पाटील को मार्गदर्शन कर गोवंश को कुशलता से तस्करों के कब्जे से मुक्त कराने के आदेश जारी किए।

क्राइम ब्रांच टीम ने अनवर नाला के करीब वसीम जब्बार शेख के खेत में दबिश देकर 55 बैल तथा 6 गायों इस तरह कुल 61 गोवंश को बरामद किया है जिन्हें अपराधियों ने कत्ल के इरादे से क्रूरता पूर्वक बंदी बनाकर रखा था। इस मामले में पुलिस ने वसीम जब्बार शेख तथा अमीर रशिद खान ऊर्फ गुड्डू के विरुद्ध मोहाडी पुलिस थाने में महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण सुधार अधिनियम 2015 धारा 5 ब, क 9 अ, महाराष्ट्र पुलिस कानून की धारा 119 अनुसार मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे, अपर पुलिस अधीक्षक राजू भुजबळ के मार्गदर्शन में स्थानिक अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक हेमंत पाटील, एपीआई उमेश बोरसे, पीएसआई अनिल पाटील, हेड कांस्टेबल /३३६, सुनिल विचुरकर /८५९६, हिरालाल ठाकरे /१५०, रफीक पठान पुलिस नायक /५८१, श्रीकांत पाटील प. कॉ/१३०६, चेतन कंखरे /९५४, किशोर पाटील /१६७२, सागर शिर्के /६३६, तुषार पारधी /११७१, महेश मराठे चालक प २८ विलास पाटील/८०३ केतन पाटील आदि ने रविवार की आधी रात को अंजाम दिया है। आगे की जाँच पड़ताल मोहाडी पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी पुलिस निरीक्षक सतीश गोराडे कर रहे हैं।

By nit