पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रत्येक महिला और लड़कियों को सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रत्येक महिला और लड़कियों को सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा आत्मरक्षा शिविर के पांचवें दिन समापन के अवसर पर मथुरा महिला थाना प्रभारी श्रीमती उपासना सिंह ने पहुंचकर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा आत्म रक्षा शिविर के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए बधाई देते हुए उन्होंने महिला और लड़कियों को जागरूक करते हुए डायल 1090 और 112 का महत्व बताया साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी पहल के लिए समाज को आगे आना चाहिए जिससे महिलाएं और लड़कियां आत्मरक्षा कर सके।

पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रत्येक महिला और लड़कियों को सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित | New India Times

एंटी रोमियो एस्कॉर्ट की प्रभारी श्रीमती रुचि त्यागी ने कहा सबसे पहले समाज को अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए जिससे समाज में महिलाओं और लड़कियों के साथ किसी तरह की अनहोनी घटना ना हो आएगी साथ ही उन्होंने महिला पुलिस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसी भी घटना से बचने के महिलाओं और लड़कियों को टिप्स दिए और कहा कि महिला पुलिस हमेशा आपके साथ है l शिविर की संयोजक और महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष वार्ड नंबर 66 की नगर पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि हमारी समिति का यह पहला प्रयास था जिसके सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने महिलाओं और लड़कियों चिली स्प्रे बनाना सिखाया मुसीबत के समय उन्होंने बताया स्प्रे का इस्तेमाल करके सभी सुरक्षित रहेंगी।

पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रत्येक महिला और लड़कियों को सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति हमेशा समाज में होने वाली घटनाएं दुर्घटनाओं को लेकर अपना अलग अलग तरह का प्रयास करती है हाल ही में समाज में महिलाओं और लड़कियोंपर समाज में हो रहे अत्याचारों से जागरूक होकर आत्म रक्षा शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर के प्रयास से महिलाओं को लड़कियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जाए और इसमें हम लोग सफल रहे हैं इसके लिए हम संयोजक महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा धन्यवाद देते हैं l शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि हम लोग इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर अलग-अलग तरह के आयोजित करते रहेंगे फामा जूडो कराटे एकेडमी के संयोजक सोनू निषाद कंचन रानी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया कि उन्होंने 5 दिन तक निशुल्क महिलाओं और लड़कियों को ट्रेनिंग दी गई साथ ही शिविर प्रशिक्षण लेने वाली लड़कियों और महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया l शिविर में श्रीमती ज्योति गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, ओजस्विनी शर्मा श्रेया दीक्षित, रुचि गौड़, कोकल भाटिया, सुनीता उपाध्याय, सुरेश चंद गुप्ता प्रदीप शर्मा तेजस्व शर्मा अनु शर्मा खुशी बंसल आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.