10 माह से फरार चल रहे इनामी बदमाश को डबरा सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

10 माह से फरार चल रहे इनामी बदमाश को डबरा सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के द्वारा चलाए जा रहे फरार आरोपियों के धर पकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात एसएस गौर और एसडीओपी उमेश सिंह तोमर के कुशल मार्गदर्शन में सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो बदमाश 10 माह से एक अपराध में फरार चल रहा था।

सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया बदमाश भोला बाथम पुत्र राजू बाथम निवासी डबरा गांव एससी एसटी के अपराध में 10 माह से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹3000 का इनाम घोषित किया था पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली भोला बाथम नगर में देखा गया है पुलिस ने देर न करते हुए सब इंस्पेक्टर मचल सिंह, आरक्षक रामबरन, आरक्षक अविनाश पटसारिया और आरक्षक धीरेंद्र शर्मा ने देर न करते हुए इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.