लालिमा योजना के अंतर्गत हुआ कन्या हाईस्कूल में कार्यशाला का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

लालिमा योजना के अंतर्गत हुआ कन्या हाईस्कूल में कार्यशाला का आयोजन | New India Times

शनिवार 7 दिसंबर 2019 को विकासखंड तिरला के शासकीय कन्या हाईस्कूल में महिला बाल विकास विभाग द्वारा किशोरी बालिकाओं हेतु “लालिमा योजना” का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य श्रीमती कल्पना नालकर के नेतृत्व मेें आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक रूपवंति डावर पर्यवेक्षक व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सपना परमार ने बताया कि समस्त बालिकाओं को माहवारी के समय साफ-सफाई व सेनेटरी पेड का उपयोग करना चाहिए, जिससे हमारा जीवन स्वास्थ्य रहे। सपना परमार ने बालिकाओं को लालिमा योजना के अंतर्गत समझाया गया कि रक्त की कमी से होने वाली बीमारी को एनीमिया कहा जाता है, इसकी पहचान किस तरह से करना चाहिए एवं लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई और एनीमिया को दूर करने के उपाय बताए गए साथ ही प्रार्चाय श्रीमती कल्पना नालकर द्वारा बालिकाओं को अपने भोजन में हरे पत्तेदार सब्जियों, विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने के लिए बोला गया। इसके साथ ही सपना परमार ने बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए भी बताया।लालिमा योजना के अंतर्गत हुआ कन्या हाईस्कूल में कार्यशाला का आयोजन | New India Times

इस अवसर पर शाला का समस्त स्टॉप व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पश्चात ओजस युथ क्लब के अन्तर्गत शा. कन्या हाईस्कूल तिरला में केरियर काउंसिल सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री दशरथ सिंह सोलंकी द्वारा छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया और साथ ही समस्त छात्राओं को पढ़ाई के प्रति रुचि बड़े व शाला का नाम रोशन करेंगे इस संबंध में जानकारी दी और परीक्षा के दौरान अच्छी तरह से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इसके साथ ही प्रार्चाय श्रीमती कल्पना नालकर ने भी छात्राओं को मोटिवेट किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त स्टॉप मौजूद रहा।

यह जानकारी सुश्री ललिता चौहान ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article