महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए किया जाएगा निःशुल्क ट्रेंड | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए किया जाएगा निःशुल्क ट्रेंड | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष वा नगर निगम वार्ड नंबर 66 की पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने बताया महिलाओं व लड़कियों के साथ एक के बाद एक हो रही घटनाओं को देखकर मन बहुत विचलित है, बहुत सोचने के बाद अब तो बस एक ही समाधान नज़र आता है जिससे काफी हद तक इन घटनाओं से हम अपनी बहन व बेटियों को बचा सकते हैं। अब समय आ गया है कि लड़कियों को इतना सशक्त बनाया जाए, इसीलिए हमने लड़कियों व महिलाओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाने के लिए निःशुल्क पांच दिवसीय कैम्प का आयोजन किया है, जिसमें किसी भी उम्र की लड़की व महिलाओं का हार्दिक स्वागत है। ज्यादा से ज्यादा लड़कियाँ व महिलाएं आयें व इस प्रशिक्षण शिविर में भागीदारी करें। आप सभी से अनुरोध है कि अपने आस पास रहने वाली सभी लड़कियों व महिलाओं को इस कैम्प में अवश्य भेजें, जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं व लड़कियों को इस ट्रेनिंग कैम्प का लाभ मिल सके।
इस जगह- रीजेंसी गार्डन बी एस ए कॉलेज के सामने मथुरा दिनांक- 8 दिसंबर से 12 दिसंबर 2019 समय- शाम 4 से 5 बजे कोच- मार्शल आर्ट ट्रेनर सोनू निषाद व उनकी पूरी महिला टीम लड़कियों और महिलाओं को ट्रेंड करेंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article