ग्राम पंचायत सिमरिया हर्राखेड़ा का जनपद सीईओ ने किया औचक निरीक्षण। पंचायतों में भ्रष्टाचार व कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: सीईओ | New India Times

त्रिवेंद्र जाट/राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत सिमरिया हर्राखेड़ा का जनपद सीईओ ने किया औचक निरीक्षण। पंचायतों में भ्रष्टाचार व कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: सीईओ | New India Times

देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सिमरिया हर्राखेड़ा का औचक निरीक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी कु. पूजा जैन ने किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्राम पंचायत में चल रही अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी जिस को लेकर ग्राम पंचायत सिमरिया का औचक निरीक्षक किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों एवं शासन की जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन की बारीकी से समीक्षा की।

ग्राम पंचायत सिमरिया हर्राखेड़ा का जनपद सीईओ ने किया औचक निरीक्षण। पंचायतों में भ्रष्टाचार व कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: सीईओ | New India Times

इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत के कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। पंचायतों में चल रहे प्रधानमंत्री आवास, पूर्व में बने शौचालयों, सड़कों, टेंकरों के सुधार के नाम पर निकाली गई राशि व मनरेगा के कार्यों सहित अन्य निर्माण कार्यों की बारीकी से मानिटरिंग की। साथ ही शासन स्तर से चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने एवं उनके सही क्रियान्वयन की समीक्षा भी की। इस दौरान ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सचिव और सरपंच पर मनमाने तरीके से कार्य करने एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाये। सीईओ द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से मिलकर पंचायत के कार्यों की जानकारी भी ली एवं ग्रामीणों द्वारा सचिव सरपंच द्वारा की गई अनियमितताओं की शिकायत पर उन्होंने सचिव व सरपंचों को कड़ी हिदायत दी। शासकीय कार्यों एवं जन-धन हितेषी मुद्दों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article