अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;  मध्य प्रदेश का एक जिला ऐसा भी जहां खुले आसमान के नीचे होता है पोस्टमार्टम  | New India Times​मध्यप्रदेश में एक ऐसा जिला भी है जहां खुले आसमान के नीचे पोस्टमार्टम किया जाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं मप्र के जिला छिंदवाड़ा के मोहखेड़ा में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की।

मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ा में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर रोजाना खुले आसमान के नीचे पोस्टमार्टम किया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि मर्चूरी के अभाव में सालों से स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ही लाशों का पोस्टमार्टम किया जाता है, जिसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है। ग्राम गडमऊ के रहवासियों का कहना है कि यहां प्रतिदिन किसी न किसी का पीएम होता रहता है। ग्रामीणों ने कई बार कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मध्य प्रदेश का एक जिला ऐसा भी जहां खुले आसमान के नीचे होता है पोस्टमार्टम  | New India Times​एक ओर मध्य प्रदेश सरकार विकास की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसी स्थिति भी देखने को मिलती है, जहां पर खुले मैदान में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस तरह की घटना को लेकर आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना रहता है। कई लोगों ने तो डर के कारण इस रोड से निकलना ही बंद कर दिया है। गांव के रहवासी अपने बच्चों को इस रोड से ले जाना पसंद ही नहीं करते हैं क्योंकि अक्सर रोड किनारे ही मृत इंसानों का पोस्टमार्टम होता रहता है। स्वास्थ्य विभाग में बैठे बड़े अधिकारियों को यह सब नजर नहीं आता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.