संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

वकीलों की सबसे अच्छी मित्र किताबें हैं, यह बात जस्टिस विशाल मिश्रा ने अधिवक्ता स्व. श्री विष्णु दत्त तिवारी एवं स्व. श्रीमती कुसुम गुप्ता की स्मृति में जिला कोर्ट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहीं हैं। कार्यक्रम में नवनियुक्त अधिवक्ताओं को पुस्तकें भेंट की गईं। माननीय न्यायमूर्ति श्री विशाल मिश्रा जी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये। विशेष अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दीपक अग्रवाल जी एवं बार अध्यक्ष सम्मानीय श्री विनोद भारद्वाज, स्टेट बार के पूर्व सदस्य जय प्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
स्वागत भाषण अभिभाषक श्री विजय कृष्ण योगी द्वारा दिया गया साथ ही उन्होंने स्व. श्री विष्णु दत्त तिवारी के जीवन-यात्रा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन आलोक शर्मा ने किया। अधिवक्ता अनूप गुप्ता द्वारा अपनी मां के ऊपर पंक्तियां पढ़कर श्रद्धा- सुमन अर्पित किया गया। आभार प्रदर्शन अधिवक्ता सरिता तिवारी ने प्रकट किया।
