संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री संदीप माथुर ने आज ग्वालियर रेल्वे स्टेशन का निरीक्षण किया। श्री माथुर ने ग्वालियर स्टेशन पर स्थानांतरित हो चुके गुड्स शेड के स्थान पर कोचिंग काम्प्लेक्स तथा स्टेशन के विकास एवं तृतीय लाइन के लेआउट पर विस्तृत चर्चा की। मंडल रेल प्रबंधक श्री माथुर ने यात्री सुविधाओं के साथ-साथ सर्कुलेटिंग एरिया में साफ-सफाई तथा पार्किंग की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा इसके साथ ही उन्होंने पीआरएस, डीलक्स टॉयलेट का निरीक्षण कर संतोष जाहिर किया तत्पश्चात उच्च श्रेणी के महिला एवं पुरूष प्रतीक्षालय, शयनयान, समान्य श्रेणी प्रतीक्षालय में साफ – सफाई पर संतोष जाहिर किया तथा इसे और भी बेहतर करने के निर्देश दिए। श्री माथुर ने अपने निरीक्षण के दौरान रिफ्रेशमेंट रूम, कमसम तथा कैटरिंग स्टॉल को भी देखा।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (नार्थ) श्री गुंजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजिनियर (समन्वय) श्री निर्मोद कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री शशिकांत त्रिपाठी, मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री उमाकांत तिवारी भी मौजूद रहे।
