पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; बस पलटने से कई घायल, 7 गंभीर रूप से घायल | New India Times​रविवार की शाम छपारा से आदेगांव जा रही एक हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई , जिसमें लगभग सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।यह घटना छपारा से लगभग 6 किलोमीटर की है। अत्याधिक घायलों को सिवनी जिला अस्पताल भेजा गया है और कुछ घायलों को छपारा अस्पताल में भेजा गया है। बस पलटने से कई घायल, 7 गंभीर रूप से घायल | New India Times​उसी समय किसानों की जली फसलों का मुआयना कर प्रदेश के कृषि मंत्री और उनका काफिला इस रोड से गुजर रहा था। हादसे के फौरन बाद पहुंचे मंत्री गौरी शंकर बिसेन और प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपना वाहन दे दिया। थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बस में दबे लोगों को निकलवाया और अपने वाहन से पीडितों को अस्पताल पहुंचाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.