खेत में रखवाली कर रहे किसान की कुल्हाड़ी मारकर की गई निर्मम हत्या | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

खेत में रखवाली कर रहे किसान की कुल्हाड़ी मारकर की गई निर्मम हत्या | New India Times

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर थाना अन्तर्गत ग्राम ताला के खेत में रखवाली करने वाले किसान की गत रात्री सोते समय अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी मार कर निर्मम हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार किसान जाहर लाल प्रजापति पिता किशोरी प्रजापति उम्र 35 निवासी ताला खेत की रखवाली करने के लिए खेत गया हुआ था। जाहर लाल प्रजापति हरीलाल यादव का खेत बंटाई मे लिया हुआ था दोनों रात्रि 10 बजे तक आपस में रात्रि में बात करते रहे इसके बाद रात्रि के समय खेत मे बने झोपड़ी नुमा जगह में ही सो गया। सोते समय किसान के ऊपर अज्ञात हमलावर ने तेज धार वाले हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के धाट उतार दिया। हमलावर ने तेज धार वाले हथियार से ऐसा हमला किया कि किसान जो रजाई कंबल ओढ़ रखा था उसको चीरते हुए किसान के सिर में कई वार हुए जिससे किसान की मौत हो गई। जब आज सुबह 6-7 बजे के लगभग हरिलाल यादव पहुंचा आवाज दी जब नहीं उठा तो पास जा कर देखा तो जाहर लाल प्रजापति लहू-लुहान हलात मे खून से लथ-पथ हालत मे मृत मिला, इसकी जानकारी शाहनगर पुलिस को दी जिस पर शाहनगर पुलिस मौका स्थल पर पहुंच कर मौक़ा मुआयना करते हुए खोजी डाग स्काॅड कुत्ता की भी मदद ली गई और फाॅरेन्सिक टीम ने सैम्पल लिए इसके उपरान्त पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शाहनगर शव ले आई शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। डाॅ सर्वेश कुमार लोधी बीएमओ शाहनगर ने पीएम किया गया है। डाॅ ने बताया कि मृतक के सिर तीन से चार घाव तेज हथियार से बार किया गया है सिर में गहरे घाव है। शाहनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस ने कुछ संदेही युवकों भागीरथ प्रजापति पिता घंनु प्रजापति 35 वर्ष, तीरथ प्रजापति पिता घंनु प्रजापति 30 वर्ष, भगवत प्रजापति पिता फेरन प्रजापति 40 वर्ष को शाहनगर पुलिस पूछताछ के लिए शाहनगर थाना ले आई है जिससे पूछताछ की जा रही है। मौका स्थल पर थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, शिवराम नायक, एएसआई राधवेन्द्र प्रधान, प्रधान आरक्षक के साथ पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article