जीवन ज्योति हॉस्पिटल व रोटरी क्लब अपना के तत्वाधान में जारी निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर इतिहास रचने की ओर है अग्रसर | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जीवन ज्योति हॉस्पिटल व रोटरी क्लब अपना के तत्वाधान में जारी निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर इतिहास रचने की ओर है अग्रसर | New India Times

ऋषि-मुनि कह गए हैं, ‘पहला सुख निरोगी काया, शरीर स्वस्थ और सेहतमंद हो तभी तो आप जीवन का आनंद ले सकेंगे। घूमना-फिरना, हंसी-मजाक, पूजा-प्रार्थना, मनोरंजन आदि सभी कार्य अच्छी सेहत वाला व्यक्ति ही कर सकता है अत: इसे समझना जरूरी है। इसी तारतम्य में रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर के संयुक्त तत्वाधान में तृतीय निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आयोजन प्रगति पर है। किसी ने सच ही कहा है डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं, जर्मनी से एक दर्जन से भी अधिक डॉक्टरों की टीम द्वारा भारत देश के कोने कोने से आए प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित रोगियों का इलाज उपचार सफलता पूर्वक कर रही है।

जीवन ज्योति हॉस्पिटल व रोटरी क्लब अपना के तत्वाधान में जारी निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर इतिहास रचने की ओर है अग्रसर | New India Times

जीवन ज्योति के संचालक फादर पी.ए.थॉमस ने बताया की सेवा करना ही हमारा प्रथम कर्तव्य है। जर्मनी से पधारी डॉक्टर बारबरा के नेतृत्व में डॉक्टर वनीला, जीवन ज्योति के डॉक्टर मार्कुस, डॉक्टर तवर के साथ अन्य डॉक्टरों ने 400 से अधिक मरीजों का चेकअप किया जिसमें से 178 पीड़ित रोगियों को ऑपरेशन के लिए स्कैनिंग के बाद उनका चयन किया गया। तीन दिन पूर्ण होने के बाद 32 ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो चुके हैं जिसमें अधिकतर बड़े ऑपरेशन एवं सर्जरी शामिल हैं।कैथोलिक डायसिस के बिशप स्वामी बसील भूरिया समय-समय पर मरीजों को देखने एवं उनका हाल-चाल जानने प्रतिदिन सुबह-शाम कुशल सेम पूछते हैं उक्त शिविर में बिसप का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण है।

जीवन ज्योति हॉस्पिटल व रोटरी क्लब अपना के तत्वाधान में जारी निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर इतिहास रचने की ओर है अग्रसर | New India Times

रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर भरत मिस्त्री ने बताया कि इस वर्ष हम अपने 100% ऑपरेशन के लक्ष्य को हासिल करेंगे, जितने भी मरीज कैंप में आ रहे हैं उनके साथ अटेंडर का सुबह शाम का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का भोजन, उनके रुकने ठहरने, आने-जाने की व्यवस्था बिल्कुल निःशुल्क रखी है। ऑपरेशन में लगने वाली समस्त दवाइयां एवं जांच के साथ ऑपरेशन भी निःशुल्क किया जा रहा है। उक्त आयोजन में रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेश प्रजापत, सचिव सुमित मुथा, मांगीलाल नायक, विनोद बाफना, जयंत सिंघल, बहादुर सिंह चौहान, राजेश भंडारी, निलेश भानपुरिया, कयूम खान, जिमी निर्मल, पंकज राका, प्रमोद कुमार, तोषनीवाल, मनीष सोनी, ब्रजेश हाड़ा, महेंद्र गुप्ता अपनी सेवाएं प्रतिदिन दे रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article