कम पेट्रोल डालने का आरोप लगाते हुए दंबगों ने सेल्समैन को जमकर पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

कम पेट्रोल डालने का आरोप लगाते हुए दंबगों ने सेल्समैन को जमकर पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात | New India Times

मुरादाबाद के मझोला थाना छेत्र स्थित एमएच पेट्रोल पम्प पर सोमवार शाम पेट्रोल डलवा रहे दो बाइक सवार दबंगों ने सेल्समैन की पेट्रोल डालते समय हुई कहा सुनी के बाद जमकर पिटाई कर दी, पेट्रोल पम्प पर हुई मारपीट से हड़कंप मच गया। आनन फानन में डायल 100 पर सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने और पेट्रोल पम्प के अन्य सेल्समैन ने तीन युवकों को पकड़ लिया जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से अपनी बाइक औऱ स्कूटी छोड़ कर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरार अन्य लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करते हुए उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुल चार लोगों के विरुद्ध तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है, वहीं पुलिस ने मौके से एक बिना नम्बर की स्कूटी को सीज किया है।

जनाकरी के मुताबिक सेल्समैन शिवम बाइक में पेट्रोल डाल रहा था इसी दौरान तेल कम डालने का आरोप लगाते हुए इमरान, फैय्याज, नाजिम और फहीम ने सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का सारा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चारों को अरेस्ट कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.