अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पुलिया को तोड़ते हुए खाई में पलटी, ट्रैक्टर-ट्राली में सवार लोग बाल-बाल बचे | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पुलिया को तोड़ते हुए खाई में पलटी, ट्रैक्टर-ट्राली में सवार लोग बाल-बाल बचे | New India Times

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नबीनगर मोड़ पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पुलिया को तोड़ते खाई में पलट गई।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर भदपर निवासी, शशिकांत पुत्र रामप्रकाश हरगांव शुगर मिल से गन्ना बेचकर वापस गांव शाहपुर जा रहे थे कि तभी हरगांव लहरपुर मार्ग पर ग्राम नवीनगर मोड़ के निकट अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर बनी पुलिया को तोड़ता हुए एक गहरी खाई में पलट गया। इस हादसे में शशिकांत व उनके साथी डब्बर पुत्र बीरबल बाल-बाल बचे। ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने की खबर पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली बाहर निकालने में पीड़ितों की मदद की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.