अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; नफीस खान मंसूरी को मुस्लिम महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पदाधिकारीयों  व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर | New India Times​मुस्लिम महासभा के संस्थापक मरहूम जनाब युनूश शेख साहब के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान खान साहब, राष्ट्रीय सह. सचिव जनाब रियाज शेख साहब, मध्यप्रदेश प्रभारी जनाब मुस्तकीम मकरानी साहब एंव राष्ट्रीय कौर कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष जनाब निसार खान साहब ने मुरैना के नफीस खान मंसूरी को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है और साथ ही जिलाध्यक्ष के पद पर भी बरकरार रखा है।
 नफीस खान मंसूरी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने व पुन: जिलाध्यक्ष बनने पर समस्त पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। समस्त मुस्लिम समाज और मुस्लिम महासभा की टीम ने मंसूरी साहब को मुबारकबाद पेश की है और इस रविवार को मुस्लिम महासभा द्वारा गर्म जोशी के साथ पहली बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर स्वागत किया जाएगा। 

मंसूरी साहब पूर्व में प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर कमान संभाल रहे थे। उनके कौमी खिदमत के जज्बात को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.