सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने व सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करने तथा यातायात जागरूकता एवं बालिका जागरूकता के अंतर्गत एक कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने व सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करने तथा यातायात जागरूकता एवं बालिका जागरूकता के अंतर्गत एक कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने व सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करने तथा यातायात जागरूकता एवं बालिका जागरूकता के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन ओम कमल पब्लिक स्कूल लालपुर बाजार में आयोजित किया गया।

सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने व सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करने तथा यातायात जागरूकता एवं बालिका जागरूकता के अंतर्गत एक कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

उप जिलाधिकारी लहरपुर रामदरश राम ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया की 14 से 25 वर्ष की आयु एक युवावस्था होती है जिसको आप पूरे मन और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने में लगाएं और अपने मां बाप का नाम देश-विदेश में रोशन करें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल शिक्षा संबंधी या देश-विदेश की जानकारी के लिए ही करें, अगर कोई विवादित पोस्ट आपके ग्रुप या मोबाइल के फेसबुक अकाउंट पर आती है तो ना ही उस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया या कमेंट करें और ना ही उसे शेयर करें। अगर कोई धार्मिक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने जैसा कोई मैसेज आपके ग्रुप पर आए तो उसे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उप जिलाधिकारी, कोतवाली प्रभारी व जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल सूचित करें। कोतवाली लहरपुर इंस्पेक्टर गिरीश चंद अग्निहोत्री जी ने बताया कि जो भी छात्र विद्यालय बाइक से आते हैं वह अपना लाइसेंस अवश्य बना लें और बाइक चलाते समय स्टंट ना करें और बिना हेल्मेट के बाइक ना चलाएं। उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताया कि मेरे एक साथी हरि ओम जी का अभी कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया है, अगर वह हेल्मेट ना लगाए होते तो स्थिति कुछ और ही होती। उन्होंने बालिकाओं से बताया कि पुलिस हमेशा आपके सहयोग के लिए तैयार है, विद्यालय आते समय अगर कोई व्यक्ति आप से छेड़छाड़ करता है या परेशान करता है तो उसकी सूचना 1090 तथा 112 पर आप दे सकती हैं।

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी ने किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख परमेश्वर भार्गव ने अपने संबोधन में बताया कि हमें हर कीमत पर आपसी सौहार्द को कायम रखना है जो भी फैसला माननीय उच्चतम न्यायालय का होगा या जो भी फैसला अदालत सुनाएगी हम उसे पूर्ण रूप से स्वीकार करेंगे और आपस में भाईचारा बनाए रखेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम प्रकाश मिश्रा, दिव्य कृष्ण मिश्रा, शाहनवाज हुसैन, मोहम्मद शारिक, सर्वेश कुमार वर्मा, गरुड़ मिश्रा, राकेश वर्मा, राजेश मिश्रा, शैलेंद्र वर्मा, सच्चिदानंद सरिता मिश्रा, कालीचरण वर्मा, एचडीएफसी बैंक के मैनेजर ललित शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक व छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

By nit