आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT;
खितोली से गोहद के लिए आ रही बस मौ रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिससेबबस में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। 5 गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया और 2 दर्जन से अधिक घायलों गोहद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक 3 वर्षीय बालक साहिल पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गोरी का किनारा भिंड की अस्पताल में ऑक्सीजन ना मिल पाने के कारण डॉक्टरों की लापरवाही के चलते 2 घंटे बाद मौत हो गई। उत्तेजित भीड़ ने डॉक्टर वीएमओ से जवाब मांगा।भीड़ के अनुसार डॉक्टर आलोक शर्मा ने मृतक बच्चे के परिजन के हाथ में चाकू मारा था जिससे अस्पताल में काफी बवाल मचा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बडे पुलिस बल के साथ SDM आशीष वशिष्ठ, तहसीलदार डी के पांडे अस्पताल पहुंचे और हालात को कंट्रोल किया।
