मिलनसार हंसमुख शिक्षक तके सिंह घोती के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:मिलनसार हंसमुख शिक्षक तके सिंह घोती के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के ग्राम गडुली निवासी सहायक शिक्षक तकेसिंह घोती का 52 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। तकेसिंह शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल पीपलखुटा में वर्तमान में पदस्थ थे। पूर्व में प्राथमिक स्कूल रूपाखेड़ा में व ग्रामीण अंचलों में तके सिंह अपनी सेवाएं बच्चों की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए देते रहे हैं।
हंसमुख मिलनसार शिक्षक तकेसिंह घोती के अचानक निधन हो जाने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में शोक छाया हुआ है। रंभापुर व मेघनगर के पत्रकारों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.