तीस हजारी कोर्ट के मामले को लेकर आक्रोशित वकीलों ने नारेबाजी कर दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

संदीप शुक्ला/शिल्पा शुक्ला, डबरा/ग्वालियर (मप्र), NIT:

तीस हजारी कोर्ट के मामले को लेकर आक्रोशित वकीलों ने नारेबाजी कर दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हुए हिंसक झड़प में कई वकील घायल हो गए थे वहीं पुलिस द्वारा वकीलों पर गोलियां बरसाई गई थी जिसको लेकर दिल्ली की आग डबरा न्यायालय तक पहुंच गई है जहां वकीलों द्वारा सात सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम डबरा अनुभवी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं अभिभाषकों द्वारा सात सूत्रीय मांगें भी रखी गई हैं।

ज्ञात हो कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट परिसर में शनिवार दोपहर बाद वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हुई। कोर्ट परिसर घंटे भर से ज्यादा देर तक युद्ध क्षेत्र बना रहा। इस घटना में 20 पुलिसकर्मी, एक एडिशनल डीसीपी, 2 एसएचओ को चोटें आईं हैं साथ ही 8 वकील चोटिल हुए हैं, 12 प्राइवेट बाइक, एक क्यूआरटी पुलिस जिप्सी और 8 जेल वैन जल कर खाक हो गईं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.