लोक आस्था के महापर्व छठ का उदयगामी सूर्य को अर्ध्य के साथ हुआ समापन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

लोक आस्था के महापर्व छठ का उदयगामी सूर्य को अर्ध्य के साथ हुआ समापन | New India Times

बिहार के भागलपुर, कहलगांव सहित पूरे जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन आज रविवार को उदयगामी भगवान सूर्य को अर्ध्य के साथ छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इससे पूर्व शनिवार की शाम अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया गया।

लोक आस्था के महापर्व छठ का उदयगामी सूर्य को अर्ध्य के साथ हुआ समापन | New India Times

छठ त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से भागलपुर जिले के जिला अधिकारी और भागलपुर जिले के एसएसपी ने विभिन्न छठ घाटों व मुख्य मार्गों पर पुलिस को सक्रिय रखा। वहीं कहलगांव एसडीओ सुजय कुमार सिंह और डीएसपी घाटों पर मुस्तैद रहे।

By nit