सरकारी खर्च पर होगा कैंसर, ब्लड प्रेशर व डायबिटीज़ की बीमारियों का इलाज | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सरकारी खर्च पर होगा कैंसर, ब्लड प्रेशर व डायबिटीज़ की बीमारियों का इलाज | New India Times

संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय सभाकक्ष में असंक्रामक बीमारियों से ग्रसित रोगियों की जांच एवं इलाज के संबंध में आयोजित बैठक में कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस अभियान में और अधिक गति लाने की जरूरत है। उन्होंने इंदौर संभाग के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि 20 नवंबर 2019 तक चलने वाले इस अभियान में गति लाऐं। उन्होंने कहा कि वे अपने जिले में ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों में जाकर मरीज़ों की जांच कर इलाज कराये। इस अभियान के दौरान ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और कैंसर के रोगियों की खोज की जायेगी तथा उन्हें जिला अस्पताल या संभागीय स्तर पर एमवाय अस्पताल रेफर किया जायेगा और इलाज किया जायेगा तथा एक माह दवा एडवांस में दी जायेगी।
शासन के निर्देशानुसार संभाग में ऐसे बहुत से रोगी हैं, जो जिन्हें बीमारी है, मगर उन्हें पता नहीं रहता और इस दौरान तीन-चार साल निकल जाते हैं। राज्य शासन की इच्छा है कि गांव-गांव, घर-घर जाकर गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों की जांच और खोज की जाए तथा बीमारी पाए जाने पर उसका सुनियोजित ढंग से समय-सीमा में इलाज किया जाए। समाज में आजकल ब्लड प्रेशर और डायबिटीज तथा कैंसर की बीमारियां घर कर रही है। इसके खिलाफ शासन ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी अभियान के तहत संभाग आयुक्त श्री त्रिपाठी ने इंदौर संभाग के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को संभाग के समस्त जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये है। वह असंक्रामक बीमारियों की जांच, खोज का अभियान चलाएं तथा रोगियों का इलाज कर उन्हें रोगमुक्त करने का प्रयास करें। इस अवसर पर बैठक में क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. जे.एस. अवासिया और इंदौर संभाग के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।

By nit

One thought on “सरकारी खर्च पर होगा कैंसर, ब्लड प्रेशर व डायबिटीज़ की बीमारियों का इलाज”
  1. There are definitely a whole lot of particulars like that to take into consideration. That is a nice point to convey up. I provide the ideas above as basic inspiration however clearly there are questions like the one you bring up the place an important thing can be working in trustworthy good faith. I don?t know if finest practices have emerged around issues like that, but I am sure that your job is clearly identified as a good game. Each boys and girls really feel the impression of just a moment抯 pleasure, for the remainder of their lives.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.