साबिर खान/विनोद दीक्षित, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष वा टैक्स रोड सेफ्टी की ब्रांड एंबेसडर बाइक राइडर श्रीमती पूजा यादव आज से 4 नवंबर तक लोगों में हेल्मेट के प्रति जागरूकता लाने के लिए अपनी बाइक से दिल्ली पंजाब, हिमाचल होते हुए उत्तराखंड में इस राइड का समापन करेंगी। इस राइड का मुख्य उद्देश्य यह है कि आए दिन होने वाले सड़क हादसों में 80% लोग टू व्हीलर चलाने वाले हेल्मेट नहीं लगाते हैं जिससे आए दिन होने वाले सड़क हादसों में लोगों की मृत्यु हो जाती है। इस राइड के माध्यम से लोगों को मैसेज देना है कि हेल्मेट क्यों जरूरी है और लोग बाइक चलाते समय हेल्मेट का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें जिससे सड़क हादसों में लोगों की कम मृत्यु हो।
आज बाइक राइडर पूजा यादव को एसपी ट्रैफिक डॉ बृजेश कुमार सिंह, एआरटीओ परिवर्तन मनोज मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर मथुरा कलेक्ट्रेट से रवाना किया। इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा, महानगर अध्यक्ष हरिबाबू सम्राट, महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष ललिता चौधरी ,आरबी चौधरी हेमंत अग्रवाल, बृजेश शर्मा, प्रदीप शर्मा ,मुकेश शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित, नरेंद्र दीक्षित, दीपक वर्मा बधाई देते हुए सफल राइड की ईश्वर से प्रार्थना की। वापसी पर श्रीमती पूजा यादव का समिति भव्य स्वागत करेगी।
